SA vs ENG 1st Semifinal Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को खेला जाना है और ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें पहले भी इस मैदान पर खेल चुकी है, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों पर दबाव रहने वाला है। मगर इस महामुकाबले से पहले ईडन गार्डन्स की पिच की काफी चर्चा हो रही है, तो आइए पिच का बर्ताव (Eden Gardens Pitch Report) जान लेते है।

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट (SA vs ENG 1st Semifinal Pitch Report)
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में इस मैदान पर कई मुकाबले खेले गए है और हाल ही में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच भी मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अगर आज के मैच में पिच की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है की पिच से बल्लेबाजों को पूरी मदद मिलने वाली है, लेकिन शुरूआती कुछ ओवर गेंदबाजों के पक्ष में रहने वाले है।
कोलकाता का यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, लेकिन पिच में उछाल भी है और नई गेंद शुरू में स्विंग भी होती है जिसके कारण विकेट गिरने के ज्यादा चांस रहते है। हालांकि बल्लेबाज नजरें जमा लेता है तो अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहता है। वहीं गेंदबाजों के लिए बीच के ओवर फायदेमंद साबित होते है, लेकिन इनमें सिर्फ स्पिनर्स को ही विकेट मिलते है।
ईडन गार्डन्स का औसत स्कोर
यह मैदान ज्यादा बड़ा नहीं है और बॉउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज चौके-छक्के लगाना पसंद करते है। इस मैदान पर आमतौर पर औसत स्कोर 170 से 180 रन के करीब रहता है और टीमें आसानी से 200 रन भी बना लेती है। ईडन गार्डन्स पर शाम को खेले जाने वाले मैचों में ओस का बहुत बड़ा रोल होता है, जिसके कारण लक्ष्य आसानी से चेज हो जाता है। इसलिए साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
पहले सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका- एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
दोनों टीमों में कौन ज्यादा मजबूत (SA vs NZ)
अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हालिया मैचों की बात करें तो न्यूजीलैंड के मुकाबले साउथ अफ्रीका ज्यादा मजबूत दिख रही है। हाल ही में अफ्रीका ने टीम इंडिया जैसी ताकतवर टीम को भी हराया था, जिसके बाद बाकी टीमों में भी खौफ पैदा हो गया है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी सबसे घातक बनकर उभरी है और उसके बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहें है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है की साउथ अफ्रीका ज्यादा मजबूत स्तिथि में है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पर लटकी ‘गिरफ्तारी’ की तलवार!


