IPL 2026 DC New Captain: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। दिल्ली के इस फैसले काफी फैंस नाराज हुई है, जबकी कुछ फैंस ने इस फैसले का समर्थन भी किया है।

सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान
दरअसल आईपीएल 2026 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है और इसके लिए सभी टीमों ने अपनी फाइनल स्क्वाड भी तैयार कर ली है। बीसीसीआई की तरफ से इसी महीने दुबई में ऑक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर दांव खेला था। इस ऑक्शन के बाद अब सभी टीमों ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है और कप्तानों के नाम फाइनल करने में लग गई है। अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी अक्षर पटेल को हटाकर अन्य खिलाड़ी को कप्तानी सौंप दी है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पर लटकी ‘गिरफ्तारी’ की तलवार!
अक्षर पटेल को हटाकर 14 करोड़ वाले को कप्तानी सौंपी
अगर पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो कुछ हद तक ठीक रहा था, लेकिन सीजन का अंत आते-आते पॉइंट्स टेबल में पिछड़ गई थी। हालांकि अक्षर पटेल ने बेहतरीन कप्तानी का नजारा पेश किया था और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अक्षर की कप्तानी को सराहा था। मगर इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन(IPL 2026) के लिए अक्षर पटेल को हटाकर केएल राहुल(KL Rahul) को कप्तानी सौंपी है। हालांकि राहुल काफी सीनियर खिलाड़ी है और आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके है। इसके अलावा केएल राहुल को कप्तानी का भी अनुभव है और साथ में इंटरनेशनल लेवल पर भी कप्तानी करके आए है।
अक्षर को मिल सकती है उपकप्तान की जिम्मेदारी
भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर को कप्तानी से हटाकर केएल राहुल को कप्तानी सौंप दी है, मगर इसके बावजूद दिल्ली(Delhi Capitals) अब अक्षर पटेल को उपकप्तान बना सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह पिछले सीजन में अक्षर(Axar Patel) का अनुभव है, इसलिए दोनों खिलाड़ी टीम को बहुत आगे ले जा सकते है। फिलहाल की बात करें तो अक्षर पटेल को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान भी बनाया गया है।


