SA vs NZ Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले को जीतकर अब कीवी टीम फाइनल में पहुंच गई है, जबकी साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस पूरे मुकाबले में जीत के सबसे बड़े नायक रहे फिन एलन, जिन्होंने महज़ 33 गेंदों में शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका की धीमी शुरुआत (SA vs NZ Highlights)
इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाएं थे, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद धीमी रही थी। अफ्रीका के 5 विकेट 77 रन पर गिर गए थे और पूरी टीम बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन मार्को जनसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला और स्कोर को आगे ले जाने में कामयाब हुए। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 70 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की थी और इन्हीं के दम पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 169 रन तक पहुंचा था।
न्यूज़ीलैंड ने सिर्फ 13 ओवर में मैच जीता
अफ्रीका द्वारा दिए गए 170 रन के लक्ष्य को देखकर यहीं अंदाजा लग रहा था की ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। मगर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच का रुख कुछ ओवरों में ही पलट दिया और 12.5 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सेफ़र्ट और फिन एलन ने मिलकर 117 रन की साझेदारी करके अहम भूमिका निभाई। वहीं फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर तहलका मचा दिया है। एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 10 चौके और 8 तूफानी छक्के लगाते हुए शतकीय पारी खेली और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
पूरी तरह बेबस नजर आई अफ्रीकी टीम
कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले (SA vs NZ Semifinal) में न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से ही अपनी पकड़ बना ली थी और अफ्रीकी टीम को दबाव में ला दिया था। पहले साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी के दौरान दबाव में थी और कीवी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पा रही थी। इसके बाद जब अफ्रीकी गेंदबाजों की बारी आई तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोक नहीं पाए और दबाव में आकर पूरा मैच कीवियों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सेमीफाइनल के साथ ही खत्म होगा इस दिग्गज का करियर! हारते ही नम आँखों से कहेंगे क्रिकेट को अलविदा




